कई महीने पहले उमर्दा नहर पुल के मलबे को नहर की
तलहटी से निकाल दिया गया है। अब तलहटी समतल हो गई है। इसे नहर के बीचोबीच
पिलर तैयार करने में आने वाली बाधा दूर हो गई है। ज्ञात हो कि अंग्रेजों के
जमाने में बना पुल अचानक नहर में गिर पड़ा। कई महीने तक तलहटी में ही मलबा
पड़ा रहा।
कई बार पुल निर्माण की कोशिशें मशीनों से की गईं, पर नहर तल पर
ऊबड़-खाबड़ मलबे से सेटिंग गड़बड़ा गई। बीते दिनों नहर का पानी कम होने पर
मजदूरों को लगाकर सारा मलबा बाहर निकाला गया। जेई संतराम ने बताया कि मलबा
हटने के बाद अब तेजी से काम हो सकेगा।
दो महीने के अंदर पुल को हर हाल में
कंप्लीट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जेई का कहना है कि अफसरों
ने इस पुल के निर्माण कार्य को गंभीरता से लिया है, इसलिए पुल निर्माण
कार्य अब युद्धस्तर से कराया जाएगा।