जिला एवं सत्र न्यायालय के वकीलों ने गुरुवार को
कोतवाली पुलिस के उत्पीड़न का आरोप लगाकर काफी देर तक हंगामा काटा। बाद में
सभी अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कार्रवाई के लिए मांगपत्र
सौंपा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दिए गए प्रस्ताव में हवाला दिया गया
कि कचहरी के वकील तरुण चंद्रा को पुलिस ने जबरन कोतवाली पकड़कर ले गई। उसके
ऊपर फर्जी मामला बनाकर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके
अलावा उसके घर पर रात्रि में दबिश दी गई जो गलत है।
जिला जज से वकीलों ने
कार्रवाई की मांग की। बाद में वकीलों ने पूरे दिन अपने बस्तों पर विरोध
स्वरूप कोई कार्य नहीं किया। इस दौरान वादकारियों को काफी दिक्कतें उठानी
पड़ी। इस मौके पर राकेश तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी, तरुण चंद्रा, फहीम जमा
खां, शिवांक बाजपेयी, शैलेंद्र यादव, श्वेतांक तिवारी, मानवेंद्र दुबे आदि
मौजूद थे।