फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पांच दिन में नाला साफ न होने पर त्रिपाठी नगर के लोग करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सफाई न होने से नाले का गंदा पानी त्रिपाठी नगर के घरों के अंदर पहुंच गया है। इससे मोहल्ले वाले काफी परेशान है। बुधवार को लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नाले की सफाई कराने की मांग की है। साथ ही पांच दिन में समस्या का समाधान न होने पर मोहल्ले वासियों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी शोभित भदौरिया, सौरभ द्विवेदी, उर्मित सिंह बैस, सुशील शर्मा, कार्तिकेय आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि नगर पालिका रोड स्थित नाले की पालिका द्वारा सफाई न कराने से बरसात में नाले का गंदा पानी घरों के अंदर पहुंच गया है। खाने-पीने में भी काफी दिक्कत होती है। वहीं, घरों में पानी पहुंचने से लोगों को मकानों के गिरने के साथ ही बीमारी फैलने का डर सता रहा है। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि कई नगर पालिका प्रशासन को शिकायती पत्र दिया गया पर सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें