फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुखार, उल्टी-दस्त के राेगियों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं और सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित स्वास्थ्य मेले में पहुंचे और इलाज कराया।
विज्ञापन


जिले के 33 ग्रामीण और तीन नगरीय पीएचसी पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1297 पुरुष, 1182 महिलाओं और 629 बच्चों को परामर्श दिया। आवश्यकता के अनुसार मरीजों की खून की जांच, बच्चों एवं गर्भवतियों का टीकाकरण, हेपेटाइटिस बी व सी की जांच, टीबी संदिग्ध रोगियों की जांच, नेत्र रोगियों का परीक्षण भी किया गया। रोगियों में अधिकतर वायरल बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की समस्या से ग्रसित थे। नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि 23 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें