फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौत,

Sun, 11 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कसबा तालग्राम में नगर पंचायत स्वागत द्वार के समीप बाइक से जा रहे पिता और पुत्र को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पिता की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, थाना सौरिख के गांव भद्दीपुरवा निवासी सीआरपीएफ के पूर्व सैनिक उमेश चंद्र पाल (48) पुत्र सोनेलाल रविवार की सुबह घर से अपने पुत्र सचिन (18) के साथ बाइक से छिबरामऊ जाने की बात कहकर निकले थे। इनकी तालग्राम में बाइक की एजेंसी रही है।

तालग्राम में कुछ लोगों से मिलने के बाद सुबह करीब 11 बजे छिबरामऊ के लिए रवाना हुए। सचिन बाइक चला रहे थे। तभी तालग्राम छिबरामऊ मार्ग पर ईदगाह के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। इस दौरान ट्रक का पहिया उमेश चंद्र के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन


इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़े, पर तब तक ट्रक चालक वाहन समेत भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मोहम्मद इमरान खां व चौकी प्रभारी संजीव कुमार चौहान सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। कई किमी तक पीछा कर खोजबीन की गई पर दुर्घटना करने वाले ट्रक का पता नहीं चला।

सूचना पाकर मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घायल सचिन सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे तिर्वा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। मृतक की पत्नी शीतला, बेटी लक्ष्मी, पप्पी, नीलता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पूर्व सैनिक के चचेरे भाई अवधेश कुमार पुत्र रामबक्स ने वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें