फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरिख, छिबरामऊ की पोलिंग पार्टियों को बताए गुर

Sun, 11 Oct 2015 11:22 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर में दूसरे चरण के लिए 13 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए मास्टर ट्रेनरों और प्रशिक्षण प्रभारी सीडीओ ने सौरिख की 220 व छिबरामऊ की 303  पोलिंग पार्टियों को चुनाव के अहम बिंदुओं से अवगत कराया। प्रशासन ने फिर सभी को निष्पक्षता से चुनाव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि चुनाव  लड़ रहे प्रत्याशी पोलिंग पार्टियों के आसपास नजर आएंगे, पर उनको किसी के बहकावे में नहीं आना है। सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि मतदान अधिकारी प्रथम वोटिंग के लिए आने वाले मतदाता को अमिट स्याही लगाने पर विशेष ध्यान देगा। कम उम्र का संदेह होने पर पूरी जांच के बाद ही अनुमति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि यदि कोई वोट डालने के लिए आता है और उसका वोट पहले ही किसी तरह डाला जा चुका है। यदि वास्तव में मतदाता सही है तो उसको वोटिंग से वंचित नहीं किया जाएगा। उससे फार्म भरवाकर चैलेंज वोट पड़वाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होते ही मतपेटी की दरार को बंद करे।
विज्ञापन


दरार नियंत्रक मुठिया एवं स्थिर मुठिया के छेदों में तार का टुकड़ा डालकर सिरों को कसकर कई बार मोड़े। कहा कि साथ में धागा डालकर सील लगाएं। सीडीओ ने कहा कि पोलिंग पार्टियां सौरिख और छिबरामऊ में समय से पहुंचेगी। ताकि बूथों पर समय पर पहुंच सके।

उधर, पंचायत चुनाव में अवैध सामग्री कहीं खलल न डाल दे, इसको लेकर एसपी के आदेश पर जीटी रोड तिर्वा क्रासिंग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हर वाहन के अंदर रखे सामान को खुलवाकर चेक किया गया। एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर भारी पुलिस बल ने सरायमीरा चौकी प्रभारी वीके गौतम की अगुवाई में वाहन चेकिंग की।

इस दौरान कानपुर व गुरसहायगंज की ओर से आने वाले हर वाहन को रोक-रोककर बैठी सवारियों के थैले, अटैची आदि सामान चेक किए गए। इसी तरह रोडवेज व प्राइवेट बसों को भी रुकवाकर उसमें बैठे यात्रियों की तलाशी के साथ ही थैले चेक किए गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान से कई वाहन चालक अपना रास्ता बदलकर निकले तो कुछ ने अपने वाहन जीटी रोड किनारे खड़े कर लिए। उन्हें आशंका थी कि चेकिंग के दौरान उनके वाहन के कागजात चेक होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें