फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नौली बूथ संख्या 242 की सूची मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में बने अन्य जिलों के वोटरों से मैपिंग कार्य शुक्रवार को प्रभावित हुआ है। अभी तक छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के 550 बूथों में 89 प्रतिशत से अधिक मैपिंग कार्य पूरा हो गया।
विज्ञापन



एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर तहसील सभागार में मैपिंग कार्य कराते रहे। एसडीएम ने बताया कि नौली के बूथ संख्या 242 की खोई हुई मतदाता सूची बूथ संख्या 241 में लगी मिली है जिसका मैपिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। छिबरामऊ विधानसभा में 13809 मृतक, 52839 अनुपस्थित तथा 47457 शिफ्टिेड, 7150 डुप्लीकेट तथा 1982 अन्य कारण के मतदाता चिह्नित किए गए। कुल 123237 मतदाता पाए गए। इसमें 3488 मतदाताओं का रोल बैक किया गया है। निर्वाचक नामावली की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मैपिंग कार्य जारी है। इस दौरान कम प्रतिशत मैपिंग कार्य करने वाले बीएलओ को बुलाकर उनके फार्मों को सही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें