फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीएम ने कोटेदार को निलंबित करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के आठ ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जनता की समस्याएं सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। ग्राम पंचायत सहजापुर में आयोजित चौपाल का उन्होंने औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही अफसरों में खलबली मच गई। राशन वितरण में अनियमितताओं के प्रति लापरवाही में कोटेदार को निलंबित किया।
विज्ञापन


डीएम ने ग्राम चौपाल के दौरान विकसित भारत जी-राम-जी योजना एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा निशुल्क राशन उपलब्ध कराए जाने के संबधं में, राशन कार्ड न देने एवं राशन उपलब्ध न कराने की शिकायत की एवं ग्राम सहजापुर के संबंधित उचित दर विक्रेता अथवा उनका कोई प्रतिनिधि चौपाल में उपस्थित नहीं था। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित उचित दर विक्रेता (राशन दुकान) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का उद्देश्य 100 दिनों के स्थान पर 125 दिन की रोजगार गारंटी है, बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान है। इसमें डिजीटल बायोमैटिक उपस्थिति आदि महत्वपूर्ण प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कोहरा अधिक हो रहा है हम सबको सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें