फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कमरे में मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रितुकला ग्राम स्थित प्रधानमंत्री आसरा आवास कॉलोनी में रविवार को मजदूर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी ने खिड़की से मजदूर के शव को लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मजदूर मां और भाई से अलग रहता था और शराब का आदी था।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के ग्राम रितुकल स्थित प्रधानमंत्री आसरा आवास कॉलोनी निवासी जगदीश भारद्वाज (40) मजदूरी करता था। पड़ोसियों ने बताया कि जगदीश की मां और छोटा भाई भी कॉलोनी में रहते हैं पर जगदीश साथ नहीं रहता था। वह शराब का लती था। शाम को जगदीश ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सामने कॉलोनी में रहने वाले ने जगदीश को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। घटना की जानकारी पर मां और भाई भी पहुंच गए। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें