फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चार करोड़ की लागत से बदल रही नगर की तस्वीर

विज्ञापन
फोटो:39: सीमेंटेड सड़क का निरीक्षण करते नगर पंचायत प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे के विकास की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। करीब चार करोड़ रुपये के बजट से नगर में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे कराए जा रहे हैं जिनसे स्थानीय लोगों को सीधे तौर पर राहत मिलनी शुरू हो गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने 20 इंटरलाॅकिंग सड़क व दो सीमेंटेड मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है जिससे आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन


लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों में अब 10 नए नालों का निर्माण करवाया गया है जिससे बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होगी। इसके अलावा कस्बे की मुख्य और आंतरिक सड़कों के किनारे 120 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं जिससे रात में आमजन को सुरक्षा व सुविधा दोनों मिल रही हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली गुप्ता ने बताया कि नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने का जो संकल्प लिया गया था, उसे धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कार्य श्री दौलेश्वर धाम मार्ग का निर्माण रहा जहां पिछले कई वर्षों से जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस मार्ग के सुधरने व स्ट्रीट लाइट लगने से अब मंदिर आने-जाने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें