फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में कमाई कर आ रहा था घर, रास्ते में लूट लिया

विज्ञापन
घायल राजीव के परिजन से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बनारस से घर लौट रहा युवक गांव के पास खाई में खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू की है। परिजन ने साथ में लौट रहे दोस्त पर हमला कर लूट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के सठियापुर गांव निवासी राजीव कुमार बनारस में ठेला लगाते हैं। इनके साथ गांव का दोस्त भी ठेला लगाता है। एक साल बाद गुरुवार को दोनों गांव लौट रहे थे। परिजन इंतजार कर रहे थे। राजीव के पिता को ग्रामीणों ने बताया कि उनका बेटा खून से लथपथ सहजापुर गांव में गोशाला के पास खाई में पड़ा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजीव के परिजन ने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फरार दोस्त की तलाश शुरू की है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें