फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आयुष्मान लाभार्थियों को राज्यपाल आज किट करेंगी वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान लाभार्थियों को राज्यपाल बुधवार को किट वितरित करेंगी। कॉलेज प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप दिया। मंगलवार की देर रात तक विधायक, डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर तैयारी जानकारी ली।
विज्ञापन


विधायक कैलाश राजपूत, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, एडीएम आशीष सिंह और एसडीएम राजेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता व अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही न हो।
प्राचार्य डॉ. सीपी पाल व सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और तैयारी का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में जिले के चयनित आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को स्वास्थ्य किट वितरित की जाएंगी। अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी लाभार्थियों को समय से सूचना देकर बुलाएं और उनके बैठने, आवागमन व अन्य सुविधाओं का समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें