फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेडिकल स्टोर व खाद बीज की दुकान का शटर तोड़कर माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कैरदा रोड पर फायर स्टेशन के पास स्थित खाद बीज व मेडिकल स्टोर की दुकानों के शटर तोड़ कर चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम रंधीरपुर निवासी रामनिवास दीक्षित की कैरदा रोड स्थित फायर स्टेशन के पास बांके बिहारी खाद भंडार के नाम से दुकान किए हैं। इनके पड़ोस में ही अहिरुआ राजारामपुर निवासी अमित कुमार मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। गुरुवार रात किसी समय चोरों ने दोनों दुकानों के शटर तोड़कर नीचे से उचका दिए। अंदर घुसकर नकदी व सामान समेट ले गए।
सुबह टहलने निकले लोगों ने शटर टूटे देख चोरी की सूचना दुकान मालिकों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रामनिवास ने बताया कि चोर दुकान से इन्वर्टर, बैटरी, कूलर, कीटनाशक दवाओं समेत करीब एक लाख का माल ले गए। अमित ने बताया कि चोर इन्वर्टर, बैटरी, पंखा व 55 हजार रुपये की नकदी ले गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस भेजकर जांच पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें