फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी से पहले युवती भागी, नाबालिग बहन के फेरे पुलिस ने रुकवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन (कन्नौज)। शादी से कुछ घंटे पहले एक युवती प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद रिश्तेदारों ने दूल्हे के साथ उसकी नाबालिग छोटी बहन के फेरे कराने की योजना बनाई। चाइल्ड लाइन 1098 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार की देर शाम मौके पर पहुंचकर यह बाल विवाह रुकवा दिया।
विज्ञापन


नादेमऊ के पास एक गांव में मैनपुरी से आई बरात की अगवानी हो रही थी। तभी दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई। परिवार ने उसकी नाबालिग छोटी बहन की शादी तय कर दी। छोटी बहन को बालिग होने में अभी दो माह कम थे। यह जानकारी किसी युवक ने चाइल्ड लाइन को दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवाया। पुलिस ने किशोरी को अपने संरक्षण में ले लिया। सुबह दूल्हा और बरात बिना दुल्हन के ही मैनपुरी लौट गए। किशोरी को अब बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। चाइल्ड लाइन प्रभारी तौसीफ वारसी ने बताया कि किशोरी को बालिग होने तक समिति की निगरानी में रखा जाएगा।
सरायमीरा में भी नाबालिग की शादी की चर्चा
कन्नौज शहर के मोहल्ला सरायमीरा में भी एक नाबालिग की शादी की खबर है। बताया गया कि एक युवक ने अपनी 14 साल की बेटी की शादी फतेहगढ़ में 30 साल के युवक से कर दी। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन की टीम उनके घर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा मिला। जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। किशोरियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर नियमित फॉलोअप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें