फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवती ने नदी में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। गांव के ही प्रेमी से दूरी बनाने के लिए परिजन युवती को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर छोड़ गए। युवती ने परिजनों पर प्रेमी के साथ रहने का दबाव बनाया। मना करने पर गुरुवार की रात घर से निकल गई और नदी में छलांग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों ने युवती को नदी से सुरक्षित निकाल लिया और सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को बहन के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन


इटावा जिले के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवती का भाई 18 अगस्त को उसे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित बहन के घर पर छोड़ गया। रात 10 बजे डिलियाभूड के पास स्थित काली नदी में युवती ने छलांग लगा दी। शोर सुनकर पास के ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। नौरंगपुर चौकी इंचार्ज हरीश कुमार ने युवती से पूछताछ की। उपचार के बाद होश में आई युवती ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। युवती के बहनोई ने बताया कि कब घर से निकली, किसी को पता नहीं चला। उन्हें लगा कि वह कमरे में सो रही है। ग्रामीणों के शोर पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें