ठठिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह पिपरोली गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। राजस्थान के जयपुर से ट्रक से प्लास्टिक का दाना लेकर ट्रक बिहार जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह पिपरोली गांव के पास ट्रक चालक शाहजहांपुर के थाना खुटार के चांदपुर निवासी प्रदीप अवस्थी को झपकी आ गई और ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक के साथ परिचालक दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों की हालत स्थिर है।