तालग्राम (कन्नौज) । कमरे में रखे चिराग की लौ से आग लग गई। परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोते रहे। सुबह धुआं निकलते देखा तो आग लगने की जानकारी हुई। ग्रामीणो ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। चूहों के उछल कूद से दीपक गिरने का अंदेशा जताया जा रहा।
मवैइया गांव निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र श्रीकृष्ण के मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पत्नी ने फ्रिज पर दीपक जलाकर रख दिया और दूसरे कमरे में सोने चले गए। धीरेंद्र ने बताया कि रात के समय किसी समय चूहों की उछलकूद से चिराग गिरने से टंगे कपड़े में आग लग गई। रविवार सुबह धुआं उठता देख कमरा खोला तो आग की लपटें निकलने लगी। शोर मचाया और लोग दौड़े और पानी डालकर काफी मुश्किल से आग बुझाने में सफल हुए। आग से फ्रिज, कूलर, बैड, सेफ के अलावा घरेलू सामान जल गया। सेफ में रखी सोने का हार, चूड़ियां, मंगल सूत्र, झाले, अंगूठी, चांदी की प्लेट करधनी जलकर नष्ट हो गईं। करीब पांच लाख का नुकसान हुआ। पूर्व प्रधान शेर सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल को क्षतिपूर्ति आंकलन के लिए सूचना दी है।