फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। देर रात बाजार से खरीदारी करके घर वापस लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम दारापुर बरेठी निवासी दिनेश (45) पुत्र कुंवर पाल त्योहार पर बाजार करने सौरिख आए थे। शुक्रवार की देर शाम वह बाजार करके वापस अपने घर जा रहा था, तभी ग्राम टड़ा में मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे छिबरामऊ स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया। जहां जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दिनेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक दिनेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी शकुंतला के अलावा तीन बेटे हैं। पुलिस ने दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दिनेश ने हादसे के समय हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें