फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सिलाई कारीगर का शव घर पहुंचने पर परिजनों में मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। दिल्ली से आ रहे बाइक सवार सिलाई कारीगर की शुक्रवार रात नेशनल हाईवे पर कंटेनर से टक्कर हो गई जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार देर शाम मैनपुरी से पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मोहल्ला लोहिया नगर निवासी मुहम्मद मुस्तकीम का करीब 28 वर्षीय पुत्र अब्दुल कादिर दिल्ली में सिलाई का काम करता था। दिल्ली से वह शुक्रवार को बाइक से नेशनल हाईवे से घर आ रहा था तभी मैनपुरी के थाना बिछुआ के पास सड़क पर खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गया।
हादसे की जानकारी थाना बिछुआ की पुलिस ने अब्दुल कादिर के पास से मिले आधार कार्ड से परिजनों को मोबाइल पर जानकारी दी। शनिवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। अब्दुल कादिर हेलमेट लगाए था। वह चार भाई, तीन बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें