कन्नौज। यूपी को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए विजन डाक्यूमेन्ट के निर्माण की दिशा में पांच सितंबर से पांच अक्तूबर तक समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसमें कन्नौज को पोर्टल पर कुल 233 फीडबैक प्राप्त हुए हैं। इसमें से नगर क्षेत्र में कुल 65 और ग्रामीण क्षेत्र में से 168 फीडबैक प्राप्त हुए हैं। सबसे कम नगर क्षेत्र का है। प्रदेश में कन्नौज 73वें स्थान पर है। सीडीओ ने अधिक से अधिक फीडबैक कराने जाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने शनिवार को सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता, डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम राज कुमार लोधी, जिला प्राेबेशन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र आदि को पत्र भेजा है। इस अभियान का उद्देश्य जन जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांशाओं को संज्ञान में लेकर उन्हें दृष्टि पत्र में समाहित करना है। इसके लिए पोर्टल व बार-कोड विकसित किया गया है। जिस पर नागरिकों द्वारा सेक्टरवार फीडबैक दिया जाना है।