फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 50 हजार रुपये व चेन न देने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। दहेज में 50 हजार रुपये व सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को ससुरालियों के विरुद्ध दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी मुस्कान ने बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के मोहल्ला कर्बला गली नंबर 9/2 निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी में पिता ने काफी दान दहेज दिया था। पति सुनील कुमार, ससुर तेजपाल, सास सोनी देवी, जेठ बृजमोहन, राधा मोहन, मनमोहन, जेठानी सुलेखा तथा रूबी दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में यह लोग 50 हजार रुपये और एक सोने की चेन की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। पिता व रिश्तेदारों के समझाने पर भी ससुरालीजन नहीं माने। मांग पूरी न होने पर सात अगस्त को उसके साथ मारपीट कर पहने हुए कपड़ों घर से निकाल दिया। दहेज में दिए गए जेवर व नगदी को भी इन लोगों ने छीन लिया। विवाहिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें