फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
दुर्वीन उर्फ छोटेलाल के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
विशुनगढ़(कन्नौज)। छछौनापुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के छछौनापुर निवासी दुर्वीन उर्फ छोटेलाल यादव (55) पुत्र राम सिंह का शव गांव के बाहर स्थित उसके बाग में पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज व परिजन मौके पर पहुंच गए। दुर्वीन के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दुर्वीन उर्फ छोटेलाल दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह चार दिन पहले दिल्ली से लौटा था। शुक्रवार देर शाम वह खाना खाकर घर से निकला। पास के मकान में सोने के लिए चला गया। घर में कलह से तंग आकर उसने जान दे दी। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने दुर्वीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें