फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए समिति में लगी भीड़

Mon, 03 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
खाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह से समिति पर एनपीके और डीएपी खाद न होने से किसानों को प्राइवेट दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है। अमर उजाला ने किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। सहकारिता विभाग के अफसर चेते और समिति को खाद मुहैया करा दी है।
विज्ञापन


कस्बा स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद न होने से आलू जैसी मुख्य फसल की बुवाई पिछड़ रही है। किसानों को मजबूरी में प्राइवेट दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है। किसानों की खाद समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने खाद न होने से परेशान किसान खबर को प्रमुखता से छापा था। जिस पर सहकारिता विभाग के जिला निबंधक ने समिति में 600 बोरी एनपीके खाद भेज दी है।

सोमवार को जैसे ही किसानों को समिति में खाद आने की भनक लगी, किसानों का समिति पर पहुंचना शुरू हो गया। सचिव रामवीर ने बताया कि समिति के सदस्य किसानों के तैयार कर लिए गए हैं। मंगलवार को खाद का वितरण कराया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश गांधी ने सचिव को चेतावनी दी कि छोटे बड़े सभी किसानों को खाद का वितरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें