एक महीने से टेलीफोन विभाग द्वारा जीटी रोड से कन्नौज
जाने वाले मार्ग पर लोहिया प्रतिमा के पास खोदा गया गड्ढा यात्रियों के
लिए मुसीबत बन गया है। आए दिन यात्री इस गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं।
कई
बार दुकानदारों ने टेलीफोन विभाग के अफसरों से शिकायत की, पर गड्ढे को
दुरुस्त नहीं कराया। यही नहीं कई केबिलें निकली पड़ी हुई हैं। इन केबिलों
को भी सुरक्षित नहीं किया गया है। दुकानदार अनिल वैश्य का कहना है कि
टेलीफोन विभाग ने कई फुट गहरा गड्ढा खोद रखा है। इससे उनकी दुकानदारी
प्रभावित हो रही है।
शिकायत के बावजूद विभाग इस गड्ढे को बंद नहीं करा रहा
है। पूर्व सभासद आलोक शुक्ला ने भी आरोप लगाया कि सेतु निगम ने भी सर्विस
रोड के नाम पर गिट्टी डालकर खानापूरी कर दी है। सेतु निगम व दूरसंचार विभाग
की खींचतान में पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।