हाजी मजहरुद्दीन ट्राफी के लिए दयालदास मथुरा प्रसाद
पटेल ओपेन राज्य कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता 25 दिसंबर से शुरू होगी। यह
जानकारी कमेटी के मंत्री आरके शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि मैच का
शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल करेंगे। इस मौके पर
विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल दोहरे, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी होंगे।
टूर्नामेंट के दौरान 16 टीमें टी-20 के आधार पर मैच खेलेंगी। सुबह पाली का
मैच साढ़े नौ बजे शुरू होगा। वहीं दूसरा मैच 12:40 बजे से शुरू होगा।
गुरुवार को मैच के आयोजन के लिए केके इंटर कालेज खेल मैदान पर तैयारियों का
दौर चलता रहा। पूरे मैदान की सफाई के अलावा पोल गाड़कर बैरीकेडिंग की गई
है।