फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ठेकेदार ने पांच के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए कार्य शुरू कराने गए ठेकेदार को मारपीट कर वर्क ऑर्डर फाड़ दिया गया। ठेकेदार की तहरीर पर पांच अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन



मोहल्ला राधा नगर निवासी ठेकेदार राघव तिवारी ने बताया कि बुधवार को सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए मिस्त्री व मजदूर के साथ गए थे। वहां मौजूद चार-पांच अज्ञात युवकों ने कार्य का विरोध किया। इसकी सूचना फोन से उसने ईओ सुनील कुमार को दी। आरोपियों उसके हाथ से सार्वजनिक शौचालय के वर्क आदेश को छीन कर फाड़ दिया। विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की। इन लोगों ने धमकी दी, यदि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करोगे तो तुम्हें देख लेंगे। पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।


पैमाइश करने पहुंची राजस्व तथा पालिका की टीम

सार्वजनिक शौचालय की जमीन की राजस्व तथा नगर पालिका टीम ने संयुक्त रूप से पैमाइश की। गुरुवार को राजस्व निरीक्षक कौशलेंद्र दुबे, लेखपाल विमल मिश्रा, पालिका के जेई रवि राज कौशल, पालिका कर्मी प्रदीप कश्यप ने निर्माण स्थल पर पैमाइश की। पैमाइश के दौरान ही वाल्मीकि समाज की महिलाएं एकत्रित होने लगीं। विरोध को देखते हुए राजस्व तथा पालिका की टीम तुरंत वापस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें