पुलिस कार्यालय में मंगलवार को मीटिंग हाल का उद्घाटन
होने के बाद क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर आपराधिक मामलों
की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं को तत्काल पूर्ण करने और क्षेत्र में
पुलिस के भ्रमण करते रहने की नसीहत दी गई।
मंगलवार को आयोजित क्राइम
मीटिंग से पहले एसपी कलानिधि नैथानी और एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने सभी
क्षेत्राधिकारियों व थाना कोतवाली प्रभारियों के साथ एक पुलिस जवान से फीता
कटवाकर हाल का उद्घाटन किया। बाद में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने
आए हुए जवानों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान कई जवानों की जीपीएफ पासबुक
सहित कई अन्य समस्याएं मिलने पर संबंधित बाबुओं को एक सप्ताह के अंदर
शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने एक-एक थाना व
कोतवाली प्रभारी से लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने
बताया कि थानाध्यक्ष प्रतिदिन संबंधित उप निरीक्षकों से जानकारी लेते रहें
कि उनके पास कितनी विवेचनाएं लंबित हैं। इनकी पूर्ति कब तक होगी। कहा कि
इसके अलावा जिन मामलों में अपराधी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं उनकी
गिरफ्तारी कराएं। कहा कि थाने में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से
लें।
छोटी सी शिकायत बाद में बड़ा रूप धारण कर लेती है। शिकायत मिलने के
बाद पुलिस संबंधित शिकायत को लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से
मुलाकात कर हकीकत जांचे। जिस तरह से भी हो मामले का निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाती रहे, ताकि अपराधियों
को अपराध करने का मौका न मिल सके।
क शाखाओं का भी निरीक्षण करते रहें।
यदि कोई शाखा के बाहर व अंदर संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उससे फौरन पूछताछ
कंरे। बैंक के बाहर खड़ी होने वाली बाइकों पर भी नजर रखें। इस मौके पर
एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सदर करन सिंह, ठठिया एसओ रवींद्रनाथ यादव,
तिर्वा एसओ बीएल यादव, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुरील, तालग्राम
थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद, सौरिख थानाध्यक्ष रजनेश सिंह चौहान आदि मौजूद
थे।