फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के ग्राम डडौनी में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डडौनी निवासी सुनीता (28) की पति रिक्की राठौर से अनबन चल रही थी। बुधवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद रिक्की गुस्सा होकर घर से चला गया था। दोपहर में परिवार के लोग भी घर से गए।
इसी बीच सुनीता का शव अंदर कमरे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ शिव कुमार थापा और सकरावा चौकी इंचार्ज मुकेश राणा ने मौके पर जांच कर शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर डडौनी पहुंचे मायकेवालों ने हंगामा कर दिया। पिता रघुराज सिंह निवासी बलियापुर तिर्वा ने बताया कि सुनीता की शादी दो साल हुई थी। दहेज के लिए ससुरालीजन उससे मारपीट करते थे।
आरोप लगाया कि दहेज के लिए हत्या की गई है। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि तभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें