फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तालाब में मिला तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी विजय सिंह (62) बुजुर्ग मां राजवेटी के साथ रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले वह सरसों की कटाई कर देर शाम वापस आ गया था। कुछ देर बाद वह घर से निकल गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी तलाश में काफी खोजबीन की पर पता नहीं चल पाया। भतीजे मिथुन की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह शौंचक्रिया के लिए गए लोगों ने मजदूर का शव तालाब में उतराते देखा। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष जयंतीप्रसाद गंगवार ने बताया कि मजदूर शौचक्रिया के लिए तालाब पर गया होगा और पैर फिसलने के कारण तालाब में गिरा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें