फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पांच दिन से लापता वृद्ध का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। इलाके के बछरज्जापुर गांव के तालाब में सोमवार को पांच दिन से लापता वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजन ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हरिपुरवा निवासी रामरतन उर्फ मामा (70) करीब 25 वर्ष से बछरज्जापुर क्षेत्र में अपने बहनोई के यहां रह रहे थे। वह कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। परिजन के अनुसार वह पांच दिन से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं लगा था।
रामरतन मूलरूप से थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के बिसनापुर गांव के निवासी थे। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक परिजन ने तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि परिजन ने लापता होने के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें