फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अंडरग्राउंड में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। मकान के अंडरग्राउंड में शुक्रवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। फंदे से उतारकर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



चपुन्ना गांव निवासी आशीष प्रजापति (25) ने मकान के अंडरग्राउंड में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक नजर न आने पर परिजनों ने तलाश की तो वह फंदे से लटका मिला। छोटे भाई अखिलेश ने उसे नीचे उतारा और परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह, चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें