फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिहार से लौट रहे गनमैन का शव बस स्टैंड के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिहार की एक कंपनी में गनमैन की नौकरी कर रहे युवक का शव बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड के बाहर एक दुकान की पटिया पर पड़ा मिला। बैग में लाइसेंसी राइफल भी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसमें गंभीर बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की सरायमीरा चौकी से चंद कदम की दूरी पर जिला पंचायत कार्यालय के सामने सुबह एक दुकान की पटिया पर युवक लेटा दिखाई दिया। उसके पास बैग और कपड़े के कवर में राइफल भी । राइफल के साथ सो रहे युवक को स्थानीय लोगों ने सुबह जगाने का प्रयास किया, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। ऐसे में सरायमीरा चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। युवक को हिला कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। उसके पास राइफल होने पर पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और साक्ष्य संकलित कर मामले की जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद उनकी पहचान विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रकरा निवासी विपिन द्विवेदी (46) के रूप में हुई। घटना की जानकारी पाकर उनके परिजन व रिश्तेदार आंटी निवासी साढ़ू आशीष द्विवेदी भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी अजय कुमार ने बताया कि बीमारी से मौत हुई है। कोई आपराधिक मामला नहीं है।
विज्ञापन

नौकरी की तलाश में आठ को गए थे पूर्णिया
विपिन के बेटे आर्यन उर्फ कृष्णा ने बताया कि पापा पहले गुजरात में एक मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। पिछले माह वहां नौकरी छोड़ दी और दोस्त के कहने पर बिहार के पूर्णिया में नौकरी करने लगे। तबीयत ठीक न होने पर सोमवार को घर के लिए निकले थे। रात साढ़े नौ बजे मां अर्चना दुबे से बात हुई तो बताया कि वह रोडवेज बस से बिल्हौर आ गए हैं। सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। उनके बैग में दवा भी मिलीं हैं।
लिवर-फेफड़े खराब, पेट में भरा था पानी
विपिन द्विवेदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। उनके फेफड़े और लिवर खराब मिले और पेट में पानी भरा था। बेटे ने बताया कि रात को जब मां की बात हुई तो यही कहा था कि बार-बार फोन कर डिस्टर्ब मत करो, दवा खा ली है। वह लंबे समय से बीमार थे।
बड़ी बेटी की शादी 26 जून को है
विपिन द्विवेदी के परिवार में पत्नी अर्चना के अलावा दो बेटियां अनामिका व वैष्णवी हैं जबकि एक बेटा आर्यन उर्फ कृष्णा है। बड़ी बेटी अनामिका की 26 जून को शादी है। इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने बेटी का रिश्ता सदर कोतवाली क्षेत्र के देवधरापुर गांव में तय किया है। घटना के बाद दोनों बेटियों का रो-राेकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें