फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसान का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। किसान का शव शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। किसान का पत्नी से गुरुवार की रात को विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चला आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को फंदे से उतारा और पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर टिकुरियन निवासी गुड्डू कश्यप (32) सिंघाड़ा की खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन साल पहले बड़े भाई पप्पू ने फंदा लगा कर जान दे दी थी। अविवाहित होने के कारण भाई की मौत के बाद नरेश ने भाभी मीना के छह बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए उससे शादी कर ली थी। गुरुवार की शाम को मीना का नरेश से विवाद हो गया। नरेश बिना खाना खाए सिंघाड़े की रखवाली करने तालाब पर चला गया। सुबह तालाब किनारे सलेमपुर निवासी नरेश के बाग में आम के पेड़ पर गमछा के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया आपसी विवाद के कारण आत्महत्या कर ली है। घर में मां महेश्वरी,के अलावा छह भाई शिवपाल, बबलू, राजीव, संदीप, कुलदीप आदि हैं। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया का कहना है कि सूचना पर उप निरीक्षक कामता प्रसाद ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक ने फंदा डालकर खुदकुशी की है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें