फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में गोद में मरीज लेकर भटकता रहा तीमारदार

Wed, 22 May 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बीमार मरीज को गोद में लेकर तीमारदार भटकता रहा। तीमारदार को इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक स्ट्रेचर और व्हील चेयर नहीं मिली। मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्यॉय ने भी कोई मदद नहीं की। गोद में मरीज को लेकर भटकते हुए तीमारदार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। काॅलेज में आने वाले मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने 354 आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती कर रखी है। इसके बावजूद भी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। काॅलेज में आने वाले मरीज को व्हील चेयर के साथ स्ट्रेचर उपलब्ध कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में कोई भी कर्मचारी नहीं दिखाई देता है। काॅलेज प्रशासन बार-बार कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर बाहर का रास्ता दिखा रहा है, पर वहां पर तैनात कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को ओपीडी के समय मरीज को गोद में लेकर तीमारदार भटकता रहा। मरीज को गोद में लेकर भटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राचार्य डॉॅ. सीपी पाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें