फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गांव प्रधान पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
फोटो:08: पुलिस हिरासत में आरोपी गौरव यादव। संवाद
विज्ञापन
विशुनगढ़। धरनीधरपुर नगरिया के प्रधान पर 11 फरवरी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। अभी तक दूसरा आरोपी उसका भाई पुलिस से पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


विशुनगढ़ थाने के एसआई हृदयराज उपाध्याय ने भोला नगरिया रोड से करीब 100 मीटर दूर मैदान के पास से गौरव यादव निवासी धरनीधरपुर नगरिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को नादनपुर पुलिया बंबा पास गौरव यादव ने अपने भाई अभय यादव व चार-पांच साथियों के साथ मिलकर गांव प्रधान गौरव व उनके साथी अजय पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इसके बाद से दोनों भाई फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें