फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से चार सवारी घायल

Tue, 03 Mar 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीरा से यात्रियों को बिठाकर कन्नौज शहर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने भागकर घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद एक टेंपो सरायमीरा से यात्रियों को बिठाकर कन्नौज शहर जा रहा था। जैसे ही वह सदर तहसील के कुछ आगे बढ़ा, तभी चालक ने एक वाहन को ओवरटेक किया। इससे अनियंत्रित होकर टेंपो जीटी रोड पर पलट गया। दुर्घटना देख आसपास के दुकानदार और यात्री मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर टेंपो को सीधा किया।

इसमें घायल हुए नवेंदू चौधरी पुत्र उदयवीर निवासी हाथा फरमा गांव फर्रुखाबाद, सुशील चंद्र पुत्र विसारेलाल निवासी पीतल मंडी कन्नौज के अलावा सतवारी जसोदा गुरसहायगंज निवासी सोनम व पूनम सगी बहनें घायल हो गईं। सूचना पाकर सरायमीरा चौकी प्रभारी नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे पड़े सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें