फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों पर पहरा, लौटाए जा रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
तिर्वा में मां अन्नपूर्णा मंदिर के बंद कपाट के बाद पूजा करते भक्त - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। सावन में सिद्ध पीठ दौलेश्वर धाम बंद रहेगा। आने वाले शिवभक्तों को रोकने के लिए पुलिस का पहरा रहेगा। कोई भी शिवभक्त इस सावन में दौलेश्वर बाबा के दर्शन नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण से आम लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने सावन में सभी शिवमंदिरों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। कस्बे के सिद्ध दौलेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष सावन मास के सोमवार को मेला लगता था।
मेले में आसपास के लोग दुकानें लगाकर बिक्री करते थे। मंदिर में शिवभक्तों की लंबी लाइनें लगती थीं। महामारी के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रशासन ने मंदिरों के कपाट न खोलने और शिवभक्तों को रोकने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दौलेश्वर मार्ग पर बैरियर लगा दिए। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि शिवभक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बैरियर पर पुलिस का पहरा रहेगा। अगर किसी ने बात नहीं मानी तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें