फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डिग्री गिरा दिन का तापमान, गलन बढ़ी

Sat, 30 Dec 2017 11:59 PM IST
kannauj
विज्ञापन
कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी से मैदानी इलाके भी ठिठुर रहे हैं। कोहरे की चादर के कारण दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गलन भी बढ़ी है। सर्द हवाओं से धूप भी बेअसर साबित हो रही है। सुबह स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ठंडी हवा और कोहरे के कारण स्कूली वैन व बसें भी रेंगते-रेंगते स्कूल पहुंच रही हैं। दोपहर एक बजे के बाद निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। शनिवार को तापमान अधिकतम तापमान 16.7 और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


गलन के कारण रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों व प्रमुख चौराहों पर लोग ठिठुरते हुए नजर आए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस ठंड को बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए खतरनाक बता रहे हैं। मौसम के जानकारी के अनुसार, अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गलन अधिक बढ़ गई। रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बंद कमरे में भी सर्दी की ठिठुरन बनी रही। बर्फीली हवा चलने से लोगों को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। इससे शुक्रवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी आने वाले एक सप्ताह तक इसी तरह सर्दी पड़ने की संभावना है।

 चिकित्सक डा. वीके शुक्ला का कहना है कि लोगाें को पल-पल बदलते इस मौसम में बेहद सावधान रहने की जरुरत है। कहा कि इस समय सुबह और शाम घर से निकलते समय पैर व कान को अच्छी तरह से ढंक लें। बाइक चालकों के लिए बताया कि यदि कोहरे में सर्द हवाआें के बीच सफर करना है तो हर हाल में हेलमेट लगा लें और दस्ताने पहन लें। सीने को सर्दी से बचाने के लिए इनर के साथ अखबार के टुकड़े को तह कर रख लें और ऊपर से कपड़े पहन ले। इससे बाहरी हवा सीने तक नहीं पहुंच पाएगी।
विज्ञापन


11 घंटे देरी से कन्नौज पहुंची छपरा-मथुरा
कन्नौज। कोहरे का असर सबसे अधिक रेल यात्रियों पर पड़ रहा है। खासकर उन रेल यात्रियों को जिन्होंने टिकट पहले से आरक्षित करा ली है। कन्नौज से छपरा तक यात्रा करने वाले यात्रियाें को शनिवार को ट्रेन के लिए 11 घंटे इंतजार करना पड़ा। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस का कन्नौज पहुंचने का समय सुबह चार बजे का है। वह शनिवार को शाम करीब तीन बजे यहां पहुंची। इससे कई यात्री अपनी टिकट रद्द कराकर बस से निकल गए। ऐसे ही कोटा से चलकर पटना तक जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस भी अपने तय समय से करीब चार घंटे देरी से आई। अहमदाबाद एक्सप्रेस तय समय से करीब चार घंटा तीस मिनट, फ र्रुखाबाद तक जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस करीब छह घंटे देरी से आई। सुबह की गाड़ियाें के लेट होने पर दफ्तरों को जाने वाले लोगाें को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस समेत अन्य पैसेंजर ट्रेने भी देरी से कन्नौज से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें