फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के छह दिन बा नाले में मिला किशोर का शव

विज्ञापन
Teenager's body found in Ba Nala six days after kidnapping - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अपहरण के बाद आरोपियों ने किशोर की हत्या कर दी। छह दिन बाद नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव खाड़ेदेवर निवासी साबिर का 14 वर्षीय पुत्र सावेद 16 नवंबर की शाम से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद सावेद का पता न चलने पर दूसरे दिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। शुक्रवार को रामगंज बाईपास रेलवे क्रासिंग के पास मिट्टी में सनी सावेद की जैकेट मिली थी।
रविवार दोपहर स्थानीय लोगों ने पास ही नाले में उसका शव देखा। जानकारी होते ही एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव प्रताप सिंह और उप निरीक्षक मोहम्मद तौकिर फील्ड यूनिट टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

शव की स्थिति देखकर पुलिस अधिकारियों ने अंदाजा लगाया कि अपहरण के दिन ही किशोर की हत्या कर नाले में शव फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के तरीके की जानकारी हो सकेगी। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
कम उम्र में सावेद की संगत गलत लोगों के साथ हो गई थी। इस कारण उसे जुआ खेलने की लत लग गई थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि 16 नवंबर की शाम सावेद ने कुछ दोस्तों के साथ जुआ खेला था। जुआ में रुपये जीतने के बाद से वह घर नहीं पहुंचा। इससे पुलिस उसके साथ जुआ खेलने वाले लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। कुछ दिन पहले सावेद ने अपना मोबाइल भी बेच दिया था।

Teenager's body found in Ba Nala six days after kidnapping- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें