फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नोएडा से पकड़ी किशोरी वन स्टॉप सेंटर की खिड़की तोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पारिवारिक चाचा के साथ भागी किशोरी को पुलिस ने नोएडा से पकड़ लिया और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने बयान दर्ज करने के बाद किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। सोमवार को कोर्ट में पेशी थी, पर उससे पहले ही वह वन स्टॉप सेंटर की पीछे की खिड़की तोड़कर भाग निकली। उसकी तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन


सकरावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी पारिवारिक चाचा के साथ भाग गई थी। पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को नोएडा से पकड़ लिया और शनिवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने उसके बयान दर्ज किए और सोमवार को कोर्ट में पेशी होने तक उसे वन स्टॉप सेंटर में पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया। रविवार सुबह किशोरी बाथरूम जाने की बात कहकर पीछे की तरफ गई और खिड़की तोड़कर भाग गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी बाथरूम की तरफ गईं तो खिड़की टूटी देखकर वह दंग रह गईं।
वन स्टाॅप सेंटर की पीछे की तरफ बनी बाउंड्री भी टूटी थी, जिसका फायदा उठाकर वह भाग निकली। जानकारी पाकर महिला थानाध्यक्ष रंजना पांडेय वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें किशोरी भागती हुई दिखाई दे रही थी। इस संबंध में सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि किशोरी के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। ड्यूटी पर तैनात लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें