फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। घर के कमरे में मंगलवार को किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


सौरिख क्षेत्र के ग्राम दारापुर बरेठी निवासी मनोज फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते है जबकि पत्नी मुस्कान मजदूरी करती है। दोपहर में मुस्कान मजदूरी से खाना खाने के लिए घर पहुंची। कमरे में पहुंचने पर उसने पुत्री पारुल (17) को साड़ी के फंदे पर लटका देखा। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।
परिज ने किशोरी को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस के साथ सौरिख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पारुल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई हैं, जिनकी उम्र छह और 11 वर्ष है। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पिता ने पुत्री के मंदबुद्धि होने की बात कहकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें