फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भवानीपुर के तालाब में किशोरी की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। कोतवाली गुरसहायगंज की चौकी नौरंगपुर क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार सुबह तालाब में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। परिजन रात भर उसकी तलाश में जुटे रहे। बुधवार भोर में पांच बजे उसका शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन

भवानीपुर निवासी संतोष कुमार की पुत्री संजना (14) सुबह नौ बजे गांव के बाहर तालाब पर नहाने गई थी। देर तक वापस न आने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की पर पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखा तो परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची नौरंगपुर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें