छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को सार्वजनिक किसान इंटर कालेज जगदीशपुर में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई और डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने पर सहमति भी बनी।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय में शिक्षकों के कामों का समय पर निस्तारण नहीं किया जा रहा है। 15 अक्तूबर तक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण न किया गया तेा डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया जाएगा। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पेंशन व उपलब्धियों को बरकरार रखने, वित्त विहीन शिक्षकों को वेतन वितरण अधिनियम से आच्छादित करने व पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने पर भी चर्चा की गई। बैठक में मैकूलाल राजपूत, राजेश कुमार यादव, डा. महेंद्र कुमार भारती, कमल कुमार यादव, राममहेश पाल, घनश्याम सिंह यादव, सत्यप्रकाश शाक्य, तंजीम अहमद, मसरूर अहमद, वेदप्रकाश पाल, योगेंद्र सिंह यादव, एके चंदेल, राजकुमार राजपूत, राकेश कुमार कटियार, ओमबाबू, जावेद अहमद, अनीता सक्सेना व रामअवतार यादव आदि मौजूद रहे।