फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बेसिक शिक्षा में पहली बार 91 शिक्षकों को मिला रमन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 91 शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन से छात्रों को सफलता प्राप्त हुई। इन शिक्षकों को रमन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रजिस्ट्रेशन स्टार स्कूल ऑफ द ब्लॉक के सम्मान से भी शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन



शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में इत्रोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा, इंस्पायर अवार्ड, पीएम श्रेष्ठा, अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, विद्याज्ञान, नवोदय, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में छात्रों को अपना मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान कर उनको सफलता दिलाई। ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को बीएसए संदीप कुमार ने रमन पुरस्कार से सम्मानित किया। नोडल शिक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि सभी ब्लाॅकों से 91 शिक्षक-शिक्षिकाओं को रमन पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 में 10 से अधिक छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराने वाले 29 शिक्षकों को एनएमएमएस रजिस्ट्रेशन स्टार स्कूल ऑफ द ब्लाॅक से सम्मानित किया। हम बनेंगे हुनरमंद टीम के सदस्यों आशुतोष दुबे, अतुल कुमार दीक्षित, संदीप यादव, गुंजन भदौरिया, रोशनी दुबे को डीडीओ एनडी द्विवेदी ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने वाले शिक्षक रजनीश कनौजिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय तहसीपुर को पहली बार कन्नौज खेल रत्न पुरस्कार से डीडीओ ने मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रजनीश कनौजिया ने अपने विद्यालय से कुश्ती एवं ताइक्वांडो खेल विद्या में छात्र-छात्राओं को पारंगत कर 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता अयोध्या में 17 पदक कन्नौज के नाम कराए। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बीएसए ने ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें