फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हिंदी और रीजनिंग ने परीक्षार्थियों को उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद के आठ केंद्रों पर उपनिरीक्षक परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। आगरा, मथुरा और कानपुर देहात से परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी आए थे। केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे में चिंता साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि हिंदी और रीजनिंग ने उलझा दिया था। वहीं, कुछ परीक्षार्थी प्रश्न पत्र को काफी सरल बता रहे थे और चयन होने की उम्मीद भी जता रहे थे।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। डीएम ने स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आठ केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। रविवार को आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, अभ्यर्थियों की सघन जांच तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे डिजिटल कैमरा युक्त चश्मा, डिवाइस अथवा अन्य वर्जित सामग्री की पहचान के संबंध में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों की गहन जांच सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनी रही। एसपी ने कहा कि परीक्षा अत्यंत संवेदनशील थी, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके कारण परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें