छिबरामऊ। पिछले चार माह से वेतन न मिलने से डायट के अधिकारी व कर्मचारी सांकेतिक रुप से हड़ताल पर रहे। शिक्षकों ने जल्द वेतन न मिलने पर दशहरा से पूर्ण रुप से कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे परेशान शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन व सांकेतिक रुप से कार्य का बहिष्कार किया। शिक्षकों का कहना है कि दशहरा तक उनको वेतन नहीं मिला तो वह पूर्ण रुप से कार्य का बहिष्कार कर देंगे। उन्होंने राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक को पत्र भेजकर शीघ्र वेतन दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता डा. सुनील चतुर्वेदी, अंजली मिश्रा, राजेश वर्मा, फरहत शमशाद, भानुप्रकाश सिंह, रवि शंकर सिंह, बलवीर सिंह, परशुराम शाक्य, शलभ सिंह कटियार, महेश कुमार त्रिपाठी, प्रशांत मोहन वर्मा, आनंद कुमार व शिवशंकर लाल शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।