फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रधानाध्यापिका को पीटने वाली शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उमर्दा ब्लॉक के फिरोजपुर स्थित कंपोजिट स्कूल में प्रधानाध्यापिका पद को लेकर दो शिक्षिकाओं में विवाद हो गया। सहायक शिक्षिका ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद बीएसए ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षिका दीप्ति यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाॅक के फिरोजपुर स्थित कंपोजिट स्कूल में 14 वर्ष से इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का कार्यभार दीप्ति यादव देख रही थीं। बताया जाता है कि दीप्ति यादव जूनियर होने के बावजूद स्कूल की इंचार्ज बनी हुई थीं। 12 मार्च को बीएसए के निर्देश पर दीप्ति से इंचार्ज पद लेकर सीनियर शिक्षिका राधा देवी को जिम्मेदारी दी गई। इस बदलाव के कारण दोनों शिक्षिकाओं के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। शुक्रवार को दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दीप्ति यादव ने राधा देवी को स्कूल परिसर में गालीगलौज करते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट के दौरान राधा देवी के कपड़े भी फट गए थे। राधा देवी ने घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर भी दी है।
राधा देवी ने तहरीर में जाति सूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज राधामोहन शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने स्कूल पहुंचकर जांच की। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इंचार्ज पद को लेकर दोनों के बीच तनाव था, जिसके कारण यह मारपीट हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने आरोपी शिक्षिका दीप्ति यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद दीप्ति को बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें