फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ताजिया 13 को रखें जाएंगे और 14 को जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कोतवाली परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी जन्माष्टमी व चेहल्लुम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय ने की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी पर्व 15 व 16 अगस्त को है। नगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और पुलिस मुस्तैद तैनात रहेगी। भाजपा नेता विजय दुबे व नीरज मिश्रा ने सुझाव दिया कि जन्माष्टमी पर नगर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ रखा जाए। चेहल्लुम पर कमेटी के सदस्य सदर लाल मियां, शकील फारुख, शहर काजी जुम्मन, मुनीर कुरैशी व मुन्ना ने निर्णय लिया कि इस बार 13 अगस्त को ताजिया रखा जाएगा और 14 अगस्त को जुलूस निकाला जाएगा। यह निर्णय तीसरी बार लिया गया है। बैठक में कोतवाल आलोक दुबे, श्रीराम मंदिर पुजारी राकेश दुबे, राजेश गुप्ता, विकास गुप्ता, सपा नगर अध्यक्ष मुकीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें