फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसआईबी की जांच में खुली टैक्स की चोरी , व्यापारी ने जमा किए 52 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एसआईबी) टीम ने गुरसहायगंज स्थित ताज कोल्ड ड्रिंक के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। टीम ने खरीद-बिक्री के अभिलेखों और स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान खरीद और बिक्री के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद व्यापारी से मौके पर ही 52 लाख रुपये का कर जमा कराया गया।
विज्ञापन




असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रतिष्ठान की खरीद करीब 10.65 करोड़ रुपये दर्ज पाई गई, जबकि व्यापारी ने बिक्री करीब 8.20 करोड़ रुपये दिखाई थी। इस तरह खरीद और बिक्री के आंकड़ों में लगभग 2.45 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया। वहीं जांच के दौरान प्रतिष्ठान में करीब 27 लाख रुपये का स्टॉक भी मिला। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान कर से संबंधित अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद मौके पर ही 52 लाख रुपये का कर जमा कराया गया। मामले में पूरी स्थिति स्पष्ट करने के लिए व्यापारी को 22 अक्तूबर को संबंधित अभिलेखों के साथ विभागीय कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें