फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आशा कार्यकर्ता को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोक कर नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर लूट लिए। हिला को कन्नौज रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ कर भागगए। होश आने पर महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस पड़ताल करने के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन




इंदरगढ़ क्षेत्र के सहियापुर गांव निवासी राजवीर सिंह की पत्नी लक्ष्मी आशा कार्यकर्ता हैं। सोमवार को वह सरकारी काम से सीएचसी आई थीं। काम निपटाने के बाद वह गांव के परिचित के बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए माता अन्नपूर्णा मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान ठठिया तिराहे पर दो लोगों ने उन्हें रोककर कन्नौज जाने का रास्ता पूछा। महिला ने बताया कि बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने रुमाल चेहरे के सामने लहराया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि दोनों उसे ई-रिक्शा से कन्नौज की तरफ ले गए।
रास्ते में उसके कानों के सोने के कुंडल और पैरों की तोड़ियां उतार लीं। इसके बाद उसे हाईवे के नीचे ई-रिक्शा से उतारकर एक थ्री-व्हीलर में बैठा दिया। थ्री-व्हीलर चालक ने महिला को कन्नौज रोडवेज बस स्टैंड पर उतार दिया। कुछ देर बाद होश आने पर महिला किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद बुधवार को कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें